Triveni Youth Festival में छाया शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, छात्रों ने जीते कई पुरस्कार

CDLU Triveni Youth Festival

CDLU Triveni Youth Festival : दिव्यांश लगातार दूसरी बार चुना गया बेस्ट एक्टर

सिरसा: चौ. दैविलाल विश्वविध्यालय में 15 से 19 नंवबर को आयोजित त्रिवेणी युवा महोत्सव में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने म्युजिक, डांस, थियेटर, लिटरेरी, फाइन आर्टस् की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बीएजेएमसी के विद्यार्थी दिव्यांश ने युथ फेस्टिवल में लगातार दूसरी बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में विजेताओं का भव्य स्वागत किया।

इस शानदार प्रदर्शन पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने छात्रों को बधाई दी और कहा कि पुज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के पावन आशीर्वाद से यह कॉलेज के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और लगन से ही यह सफलता मिली है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कल्चरल इंचार्ज अनिल रोहिला ने संबोधित करते हुए कहा कि इस युवा महोत्सव में कॉलेज के छात्रों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि कॉलेज का नाम भी रोशन किया। इस सफलता से कॉलेज के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे बढ़ने के लिए
प्रेरित होंगे।

इन विधाओं में रहे विजेता :-

  • कल्चरल परोशेसन, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, ऑन स्पॉट वीडियोग्राफी व वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान हासिल किया।
  • कलासिक्ल इंसट्रूमेंटल सोलो नॉन प्रकशन, हरियाणवी पॉप सॉंग, हरियाणवी फॉक इंसट्रूमेंटल सोलो, हरियाणवी सोलो डांस में द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *